ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

सुपौल में भीषण रोड एक्सीडेंट, घटनास्थल पर 2 युवकों की दर्दनाक मौत

SUPAUL : जिले में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. पटना से आ रही एक बस ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना की

सुपौल में भीषण रोड एक्सीडेंट, घटनास्थल पर 2 युवकों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  जिले में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. पटना से आ रही एक बस ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना की खबर मिलतेही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. स्थानीय पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. 


घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज की है. जहां जदिया मार्ग पर पटना से लौट रही राज रथ ट्रेवल्स ने दो युवकों को टक्कर मार दी. जिसमें दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर तमकुल्हा के पास सड़क जाम कर दिया है और डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. 


दरअसल पटना से लौट रही  राज रथ ट्रेवल  जदिया की ओर जा रही थी. बाइक सवार दोनो युवक जो आपस में चचेरा भाई है. अररिया जिले के कौशकापुर गांव का निवासी है, जो सुपौल के त्रिवेणीगंज के मढिया गांव अपनी बहन के यहां जा रहा था. इस दौरान तमकुल्हा गांव के पास बस से सीधी टक्कर हो गई.


इसमें दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम करवाने की कवायद शुरू कर दी है. हालांकि स्थानीय लोग अभी गुस्से में हैं, जिसकी वजह से पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता