ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

नियोजित शिक्षक हड़ताल के साथ निभा रहे सामाजिक कर्तव्य भी, कोरोना पर चलाया जागरूकता अभियान

SUPAUL: नियोजित शिक्षकों की 28 वें दिन भी समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। लेकिन देश में करोना की भयावहता को देखते हुए शिक्षकों ने अपने-अपने इला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL: नियोजित शिक्षकों की 28 वें दिन भी समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। लेकिन देश में करोना की भयावहता को देखते हुए शिक्षकों ने अपने-अपने इलाकों में करोना बचाव के लोगों को जागरूक करने का काम शुरु कर दिया है। 


सुपौल बीआरसी में नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने शहर के कुछ वार्डो में जाकर करोना से बचाव के लिए लोगो को जागरुक किया। करोना से बचाव के लिए लोगो को हाथ साफ करने के तरीके से लेकर खाने पीने के विषय में भी जानकारी दी। आज से लगातार शिक्षकों का जत्था हर वार्ड में जाकर लोगो को स्वच्छता का संदेश देगा ताकि डब्लू एच ओ द्वारा घोषित इस महामारी से लोगों का बचाव हो सके। 


इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा  कि समान काम समान वेतन की  मांग को लेकर सरकार से संवाद और विरोध दोनों जारी रहेगा। ये शिक्षकों की संवैधानिक मांग है लेकिन देश पर आयी करोना की आफत को हराने के लिए बिहार के शिक्षकों की भी बड़ी जिम्मेवारी है। जिसको लेकर राज्य के 5 लाख शिक्षक अपने-अपने इलाके में लोगो को जागरूक करने में जुट गये हैं। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता