ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पैसे के लिए भाई बना दुश्मन: एसिड से हमले में 3 मासूम समेत 9 लोग घायल

SAPAUL : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने न आत

पैसे के लिए भाई बना दुश्मन: एसिड से हमले में 3 मासूम समेत 9 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बार फिर से बदमाशों द्वारा तेज़ाब से हमला किया है जिसमें 9 लोग बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल के जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव में  2 चचेरे भाइयों में रुपैये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।जिसमें एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर कुल 9 लोगो को घायल कर दिया है। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल है। जिनका ईलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। ये भी जा रहा है इस घटना में दोनों पक्षो से लोग घायल हुए है।


दरअसल, प्रभाष यादव से उसके  चचेरे भाई ने 2019 में चेन्नई में काम करने के दौरान साढ़े नौ हजार रुपये लिए थे इसी पैसे की वापसी को लेकर यह विवाद हुआ। जहां आवेश में आकर दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया गया जिसमें 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।जिसके बाद आस- पास के लोग इस घटना की सुचना डायल 112 पर दी गयी। इस टीम ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिया है। 


घटना के संबंध में पीड़ित महिला महारानी देवी ने बताया कि दोनों भाई रुपये को लेकर आपस मे लड़ाई कर रहा था। इसी बीच प्रभाष कुमार घर से तेजाब बोतल में निकालकर पूरा छींटना शुरू कर दिया। जिसमें सभी जख्मी हुए हैं। आरोपी हमलावर प्रभाष कुमार का कहना है कि, दूसरे पक्ष के लोग भी हाथ मे तेजाब रखे हुए थे हम भी रखे हुए थे।हमलावर ने लोगो पर तेजाब छींटने की बात को टाल दिया।


त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बतलाया कि बर्निंग का मामला है तीन बच्चे समेत कुल 9 लोग जख्मी हैं जिसमें महिला भी शामिल है 9 जख्मियों में से सात जख्मी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।


इधर, इस घटना में बीच बचाव को पहुँचे जख्मी महारानी देवी के छोटे ससुर तारानंद यादव भी तेजाब बुरी तरीके से जले हुए हैं। तेजाब हमले में जख्मी लोगों में 28 वर्षीय महारानी देवी,6 वर्षीय गौरब कुमार,4 वर्षीय प्रियम कुमारी,10 वर्षीय साजन कुमारी,65 वर्षीय तारानंद यादव,26 वर्षीय करण कुमार,28 वर्षीय अरुण कुमार और तेजाब हमलावर प्रभाष कुमार की माँ 35 वर्षीय सुलेखा देवी शामिल है। घटना में तेजाब हमलावर आरोपी प्रभाष कुमार भी मामूली रूप से जख्मी हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता