ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार में भयानक एक्सीडेंट, बाइक से गिरने के बाद 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की स्पॉट डेथ

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.&

बिहार में भयानक एक्सीडेंट, बाइक से गिरने के बाद 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की स्पॉट डेथ
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है. 


मामला जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी और हरियाही के बीच एनएच-57 पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार 6 लोग एनएच-57 की ओर निकले थे. 


इसी बीच दोनों बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद 6 लोग सड़क पर गिरे पड़े थे तभी तेज रफ़्तार भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


बाइक पर सवार मधुबनी जिला के घोघरडीहा निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार राय की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि उसके साथ बाइक पर सवार संजय राय और एक अन्य जख्मी हैं. वहीं, दूसरे बाइक पर सवार अन्धरामठ थाना क्षेत्र के न्योर निवासी मो. आरिफ और सरायगढ़ भपटियाही निवासी मो शफीक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई. न्योर गांव निवासी मो. मुस्ताक और मो. साकिब गंभीर रूप से जख्मी हैं. घायलों का इलाज निर्मली अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. 


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. काफी देर तक घटना स्थल पर मृतक का शव पड़ा रहा. लोगों ने उसके जेब में रखें अलग-अलग डॉक्यूमेंट के सहारे उसके परिजन से संपर्क साधा और घटना की सूचना दी.


घटना की खबर मिलते ही निर्मली सीओ मुकेश कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद 2 मृतकों के शव और जख्मियों को एनएचआई के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल निर्मली लाया गया. घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मृत युवक का शव परिजन इलाज कराने का हवाला देकर साथ ले गए. निर्मली सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता