ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BMP 12 के 22 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए जवानों का लिया गया सैंपल

SUPAUL: बिहार में कोरोना के कहर के बीच बीएमपी 12 बटालियन में कोरोना संक्रमण फैल गया है. 22 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह बटालियन सुपौल जिले के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL:  बिहार में कोरोना के कहर के बीच बीएमपी 12 बटालियन में कोरोना संक्रमण फैल गया है. 22 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह बटालियन सुपौल जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भीमनगर के पास स्थिति है. 

जवानों के पॉजिटिव निकलने के बाद बसंतपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ. अर्जुन प्रसाद ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 22 जवानों को बीरपुर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवानों का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं. 

संपर्क में आने वालों लोगों का लिया जाएगा सैंपल

जवानों के संपर्क में आने वाले बाकी जवानों का सैंपल लिया गया है. कोरोना संक्रमण को लेकर जवानों के बीच डर का माहौल है. कैंप को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइज किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पुलिस बल के साथ बीएमपी 12वीं बटालियन पहुंच जवानों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए. बिना अनुमति के किसी के भी जाने पर रोक लगा दिया गया है. इससे पहले पटना में बीएमपी जवानों के बीच तेजी से कोरोना संक्रमण फैला था. जिसे कुछ दिनों के बाद कंट्रोल कर लिया गया था. 

टैग्स