ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

सुपौल के मुस्लिम बहुल इलाके में 3 महीने से चेचक का प्रकोप, आज तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले में चेचक के कहर से लोग काफी परेशान हैं। त्रिवेणीगंज स्थित गजहर में चेचक का प्रकोप देखा जा रहा है। इस गांव के 35 घरों में दर्जनों लोग चेचक से

सुपौल के मुस्लिम बहुल इलाके में 3 महीने से चेचक का प्रकोप, आज तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले में चेचक के कहर से लोग काफी परेशान हैं। त्रिवेणीगंज स्थित गजहर में चेचक का प्रकोप देखा जा रहा है। इस गांव के 35 घरों में दर्जनों लोग चेचक से पीड़ित हैं। बीते 3 महीने से यह तेजी से अपना पांव पसार रहा है। लेकिन आज तक मेडिकल टीम इस गांव में नहीं पहुंची है। 


त्रिवेणीगंज के गजहर वार्ड 4  मुस्लिम बहुल इलाका है। जहां रहने वाले लोग इस बीमारी से 3 महीन से परेशान हैं। लेकिन आज तक इनकी सुध लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा। ना तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और ना ही जनप्रतिनिधि ही इनका हालचाल जाने पहुंचे। बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे दर्जनों बच्चें भी इस बीमारी के शिकार हो गये हैं। इस बीमारी से सबसे ज्यादा मुस्लिम टोले की बड़ी आबादी प्रभावित हैं। 


मीडिया की पहल के बाद स्वास्थ महकमा हरकत में आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुस्लिम टोले में करीब 35 घर ऐसे है जहां रहने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में आ गये हैं। 3 महीने से इसका प्रकोप ईलाके में बढता जा रहा है। चेचक की जद में छोटे-छोटे बच्चे और बड़े लोग भी आ चुके है। जिनका ईलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। इस संबंध में सुपौल के सिविल सर्जन डॉ.मिहीर कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जो चेचक की बीमारी से ग्रसित मरीजों को चिन्हित कर इलाज शुरू करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता