ब्रेकिंग
BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोलीBJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली

सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल

सुपौल के त्रिवेणीगंज में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के लिए वट सावित्री व्रत का सामान लेकर ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद लोगों ने NH-327E जाम कर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर वार्ड-2 स्थित पिपरा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच-327ई की है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वैन ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान भूरा पथरागोरधय भूरा वार्ड-12 निवासी दीपनारायण यादव के 19 वर्षीय पुत्र गजेंन कुमार के रूप में हुई है। जो पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर ससुराल जा रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार, गजेंन कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक से राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित ससुराल जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के लिए वट सावित्री व्रत को लेकर चूंदड़ी और श्रृंगार का सामान लेकर निकला था। इसी दौरान गंभीरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बंगाल नंबर की पिकअप वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


सड़क पर बिखरा श्रृंगार का सामान देख भावुक हुए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और पिकअप वैन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर बिखरी चूंदड़ी और श्रृंगार का सामान देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी महज एक साल पहले हुई थी।


मुआवजे की मांग को लेकर एनएच जाम

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-327ई जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर हंगामा किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


पुलिस ने जब्त की पिकअप वैन

सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल

सुपौल में बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के लिए वट सावित्री पूजा का सामान लेकर जा रहा था ससुराल

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता