ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

कल संडे को खुला रहेगा पोस्ट ऑफिस, जानिये क्या है खास वजह?

PATNA: कल 13 अगस्त है और रविवार का दिन है। वैसे तो रविवार को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। इस दिन बैंक और पोस्ट ऑफिस में विकली ऑफ रहता है लेकिन इस बार रविवार को सभी डाकघर खुल

कल संडे को खुला रहेगा पोस्ट ऑफिस, जानिये क्या है खास वजह?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कल 13 अगस्त है और रविवार का दिन है। वैसे तो रविवार को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। इस दिन बैंक और पोस्ट ऑफिस में विकली ऑफ रहता है लेकिन इस बार रविवार को सभी डाकघर खुले रहेंगे। हालांकि अन्य सरकारी दफ्तर इस दिन बंद रहेंगे। अब आपके मन यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर रविवार को क्या खास है कि पोस्ट ऑफिस इस दिन खुला रखा गया है? तो आइए जानते हैं। 


दरअसल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने का आग्रह किया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर इस बार पोस्ट ऑफिस में राष्ट्र ध्वज तिरंगा की बिक्री की जा रही है। 


इसी को लेकर देशभर के डाकघर को रविवार को खुला रखने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इस बार पोस्ट ऑफिस से तिरंगे की बिक्री की जाएगी। आम लोगों तक तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था बिहार के 9048 डाकघरों में की गयी है। तिरंगे की बिक्री  14 अगस्त की शाम तक होगा। ऐसे में जिस किसी को भी तिरंगा खरीदना है वो डाकघर जाए और वहां से 25 रुपये में तिरंगा खरीदे। या फिर डाकघर के नंबर पर कम से कम पांच तिरंगे की बुकिंग भी कर सकते हैं। बुकिंग होने के 48 घंटे के अंदर आपके घर तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा। 


हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाकघर में यह व्यवस्था इस बार की गयी है। तिरंगे की बुकिंग के बाद आपके दिये गये पते पर बिना कोई शुल्क लिये पोस्टमैन आपके घर पर राष्ट्रीय ध्वज को पहुंचाएगा। इसे खरीदने के लिए अब आपकों बाजार जाने की जरूरत नहीं है। बस एक फोन लगाओं या फिर ऑन लाइन ऑर्डर कीजिए तिरंगा आपके घर आ जाएगा। हर घर तिरंगा पहुंचाने के उद्धेश्य से ही डाकघर को कल यानी रविवार को खुला रखा गया है।    


बता दें की पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर… और अधिक दिखाएं 

टैग्स