ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सूखे से राहत देने के लिए नीतीश सरकार की पहल, किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला

PATNA: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में म

सूखे से राहत देने के लिए नीतीश सरकार की पहल, किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने और 12 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और लगातार इसकी निगरारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मौसम वैज्ञानिकों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हालात पर नजर बनाए रखने की नसीहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल- जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें