ब्रेकिंग
Bihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’Bihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’

राहुल-तेजस्वी को 'अर्बन नक्सल' कहे जाने से गुस्सा गये RJD सांसद, गिरिराज सिंह को ही कह दिया 'आतंकवादी'

MP सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के जरिए बिहार के भीतर हमेशा आग लगाने का काम करते हैं। उनका हर बयान समाज तोड़ने वाला होता है। ऐसे में मंत्री गिरिराज सिंह खुद एक आतंक फैलाने वाले "आतंकवादी" हैं।

Bihar
सुधाकर सिंह का बड़ा बयान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: राष्ट्रीय जनता दल के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को 'आतंकवादी' कहकर संबोधित किया। सासाराम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बड़ा बयान दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के माध्यम से देश में हमेशा आग लगाने का काम करते हैं। उनका हर बयान समाज को तोड़ने वाला होता है। ऐसे में गिरिराज सिंह खुद एक आतंक फैलाने वाला आतंकवादी है। 


दरअसल वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से बिहार से होने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से करेंगे। मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत बिहार से किये जाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अर्बन नक्सल कहा था। गिरिराज सिंह के इस बयान से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह गुस्सा हो गये। उन्होंने गिरिराज सिंह को आतंकवादी तक कह डाला। 


सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के जरिए बिहार के भीतर हमेशा आग लगाने का काम करते हैं। उनका हर बयान समाज तोड़ने वाला होता है। ऐसे में मंत्री गिरिराज सिंह खुद एक आतंक फैलाने वाले "आतंकवादी" हैं। सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं में समाज को तोड़ने वाले बयान देने के लिए होड़ मची हुई है। अपने बयानों के जरिए वे समाज में विद्वेष फैलाना चाहते हैं। हमेशा गिरिराज सिंह का बयान बिहार के भीतर आग लगने वाला होता है। उन्होंने गिरिराज सिंह को ही आतंकवादी बता डाला।