ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

हड़ताल ख़त्म करेंगे नगर निगम के सफाईकर्मी, पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट ने पिछले कई दिनों से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल को ख़त्म करने का आदेश दे दिया है. आपको बता दें कि आज हाईकोर्ट में

हड़ताल ख़त्म करेंगे नगर निगम के सफाईकर्मी, पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट ने पिछले कई दिनों से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल को ख़त्म करने का आदेश दे दिया है. आपको बता दें कि आज हाईकोर्ट में सफाईकर्मियों की हड़ताल मामले पर सुनवाई हुई जिसमें हड़ताल ख़त्म करने का आदेश दिया गया है.


आपको बता दें कि आज पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने नगर निगम में चल रही हड़ताल के मामले पर सुनवाई की जिसमें सफाईकर्मियों को हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार को भी हाईकोर्ट की तरफ से निर्देश दिए गए हैं. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नगर निगम कर्मियों की मांगों को सुनकर आठ सप्ताह के अन्दर निर्णय पारित करने का निर्देश दिया है. 


आपको बता दें कि बिहार के सभी शहरों में नगर निकाय के सफाईकर्मियों की हड़ताल का आज आठवां दिन है. हड़ताल के कारण पटना सहित कई शहरों की सड़कों पर गलियों में कचरे का अंबार लग गया है. सरकार ने कई राउंड में हड़ताली कर्मचारियों के संगठन से बातचीत की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका. अब भी अगर कर्मचारी हड़ताल खत्‍म नहीं करते हैं तो सरकार महामारी कानून का भी इस्‍तेमाल कर सकती है. कोविड महामारी, वायरल बुखार और मच्‍छर जनित तमाम बीमारियों के माहौल में सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहरों की हालत खराब है. 

टैग्स