ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव का बड़ा बयान, कहा - रेलमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा, हादसे के लिए BJP सरकार दोषी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने कहा है कि इस तरह के मामला सामने आने के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

लालू यादव
लालू यादव
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मच गई। जिससे 18 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल व विपक्ष के कई नेताओं ने दुख जताया है। इसी कड़ी में अब इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने कहा है कि इस तरह के मामला सामने आने के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 


लालू यादव ने दिल्ली हादसे के मामले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के लिए कहा कि दिल्ली में जो भगदड़ हुआ है वह बहुत ही दुखद घटना है। यह बिल्कुल ही लापरवाही है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। यह बिल्कुल मैनेजमेंट सही नहीं होने की वजह से हुई घटना है।


इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि इसको लेकर रेल मंत्री को खुद विचार करना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले भी कुंभ में इस तरह की घटना हुई है।महाकुंभ आस्था का जगह है वहां लोग जाते हैं तो व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इस मामले में सरकार दोषी है और सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस तरह के मामला सामने आने के बाद हर हाल में रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।यह काफी गंभीर मामला है।