ब्रेकिंग
कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड की दो महिला समेत चार अरेस्ट, संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाई महिलाओं, एक नेपाली और एक भारतीय नागरिक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई दस्तावेज, मोबाइल और एक कार बरामद हुई है, जांच जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र में भारतीय पिलर संख्या 88/08 के पास शाम करीब 5:30 बजे चलाया गया।


इस विशेष अभियान में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने दो थाई महिला नागरिक, एक नेपाली नागरिक और एक भारतीय नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। इनके साथ एक कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार थाई महिलाओं की उम्र 43 और 33 वर्ष बताई जा रही है। 


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, इनके देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। SSB के अनुसार, मौके से कई मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पासपोर्ट अधिनियम सहित अन्य संबंधित कानूनों के तहत की जा रही है। इससे पहले भी एक वर्ष पूर्व किशनगंज जिले के गलगली बॉर्डर पर चार रूसी महिलाओं की गिरफ्तारी का मामला सामने आया था, जिनका संबंध भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के देह व्यापार नेटवर्क से बताया गया था। SSB 41वीं बटालियन, बी कंपनी मादंजोटे, रानीडांगा के अनुसार, इस ऑपरेशन में बरामद वाहन (शेवरले बीट कार) और सभी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता