ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

SP साहब ने महिला सिपाहियों के काम को किया सलाम, बेहतरीन योगदान के लिए दिया सम्मान

BAGHA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिल्कुल अनोखे अंदाज में महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होनें एक दिन के लिए सात महिलाओं को अपने सोशल मीडिया की कमान सौंप दी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGHA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिल्कुल अनोखे अंदाज में महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होनें एक दिन के लिए सात महिलाओं को अपने सोशल मीडिया की कमान सौंप दी है। महिलाओं के सम्मान  का सिलसिला पूरे देश में अलग-अलग अंदाज में चल रहा है रेलवे ने कई स्टेशनों की पूरी कमान आज के दिन महिलाओं के हाथों में पूरी तरह सौंप दी हैं। वहीं बगहा में भी इस मौके पर महिला सिपाहियों को सम्मानित किया गया है।दो महिला सिपाहियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान दिया गया है।


बगहा के एसपी राजीव रंजन ने दो महिला सिपाहियों को कर्तव्य निर्वहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।  महिला सिपाही प्रिया की कोशिश ने जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को उसके परिजनों से मिलवाया वहीं दूसरी महिला सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपना खून देकर जरूरतमंद की जान बचाई थी । एसपी ने दोनों महिला सिपाहियों के जज्बे की सराहना करते हुए उनसे सभी को सीख लेने की बात कही।


महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों सजग महिला प्रहरियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाली अन्य महिला सिपाहियों को भी एसपी ने सम्मानित किया और हौसला अफजाई की।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता