ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर प्यार का नतीजा, शादी के 3 साल बाद पति और बेटी को छोड़ पत्नी फरार

MUNGER: सोशल मीडिया पर एक युवक को नेपाली लड़की से प्यार हो गया। फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के 3 साल बाद पति और दो साल की बेटी को छोड़ विदेशी महिला फरार हो गयी

सोशल मीडिया पर प्यार का नतीजा, शादी के 3 साल बाद पति और बेटी को छोड़ पत्नी फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: सोशल मीडिया पर एक युवक को नेपाली लड़की से प्यार हो गया। फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के 3 साल बाद पति और दो साल की बेटी को छोड़ विदेशी महिला फरार हो गयी। अब पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी को ढूढ़ने के बजाय पुलिस दूसरी शादी करने की बात करती है। 


मामला मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर की है जहां अजीत कुमार को नेपाल के पोखरा की रहने वाली लड़की सबीना सिंह से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती कब प्यार में बदल गया दोनों में से किसी को पता नहीं चला। प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे से साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। अपने प्रेमी से मिलने के लिए युवती नेपाल से भारत आ गयी। जहां दोनों एक दूसरे के हो गए। 2021 में दोनों ने शादी कर ली। 


इसके बाद युवती ने बेटी को जन्म दिया। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ सही चला लेकिन सबीना अपने ससुर को लेकर काफी परेशान रहती थी। ससुर हमेशा अपनी बहू को प्रताड़ित किया करता था। जिससे सबीना तंग आ गई थी इस बात का कई बार जिक्र उसने अपने पति से भी की थी लेकिन लाख समझाने के बाद भी ससुर के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। छह दिन पहले 13 मार्च की रात पति और बच्चे को सोये अवस्था में छोड़ सबीना कहीं निकल गई। जिसे ढूंढने की पति ने काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली। 


जिसके बाद थक हार कर पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी और पुलिस वालों से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। पीड़ित पति का आरोप है कि मुंबई से कमाकर 50 हजार रुपये ले कर आया था उसे भी वह अपने साथ लेकर भाग गई। साथ ही दो मोबाईल भी लेकर चली गई है। वही माँ की याद में दो साल की बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है। 


पीड़ित पति ने अपने सगे संबंधी से भी पत्नी के सम्बंध मे खोजबीन किया लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पीड़ित ने पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल उठाया। कहा कि 13 मार्च को ही आदर्श थाना जमालपुर में आवेदन देने गया लेकिन 17 मार्च को एफआईआर दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस इस सम्बंध मे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्नी को ढूंढने की बात पर पुलिस दूसरी शादी करने की बात करती है। 


टैग्स