ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद

जमुई में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे ने एनडीए प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में 10 किमी लंबा रोड शो किया। भारी भीड़ ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एनडीए प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।


दोनों नेता हेलीकॉप्टर से जमुई के पुलिस लाइन मैदान पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए।


यह रोड शो कटौना चौक से शुरू हुआ और नगर परिषद क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग से होते हुए खैरमा, सतगामा, झाझा बस स्टैंड, कचहरी चौक, महराजगंज चौक और अटल बिहारी चौक तक पहुंचा। जुलूस का समापन बोधवन तालाब चौक पर हुआ।


पूरे रास्ते में भारी भीड़ उमड़ी, जिसने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। महिलाएं केसरिया दुपट्टा और झंडे लिए सड़क किनारे खड़ी थीं, जबकि सैकड़ों युवा बाइक के साथ रोड शो में मौजूद रहे। श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूदश्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद

श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद

टैग्स