ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

SKMCH के प्रसव कक्ष में लगी आग, भागने के दौरान दो प्रसूता गिरी, फर्श पर ही हो गई डिलीवरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के SKMCH में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव कक्ष में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया. जिस वक्त आग लगी उस समय दो प्रसूता

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के SKMCH में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव कक्ष में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया. जिस वक्त आग लगी उस समय दो प्रसूता को प्रसव के लिए टेबल पर लिटा दिया गया था. आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में टेबल पर लिटाई गई प्रसूता अपने परिजनों के साथ भागने लगी. भागने के दौरान दोनों प्रसूता फर्श पर गिर गई और फ्लोर पर ही बच्चे का जन्म हो गया. थोड़ी देर के लिए सबके हलक सूख गये लेकिन परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सूझबूझ से मां और बच्चे दोनों की जान बच गई.

इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती सभी प्रसूता और उनके परिजन काफी डर गये. आनन-फानन में प्रसव कक्ष की बिजली काट गई और अस्पतालकर्मियों ने हालात को कंट्रोल किया. करीब 6 घंटे बाद प्रसव कक्ष की बिजली दोबारा शुरू की जा सकी.