ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

फर्स्ट बिहार की खबर का असर, लॉकडाउन में वसूली करने वाला नौतन का दारोगा सस्पेंड

SIWAN: फर्स्ट बिहार की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. जबरन वसूली करने वाला दारोगा सस्पेंड हो गया है. खबर चलाने के बाद सीवान एसपी अभिनव कुमार ने यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN:  फर्स्ट बिहार की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. जबरन वसूली करने वाला दारोगा सस्पेंड हो गया है. खबर चलाने के बाद सीवान एसपी अभिनव कुमार ने यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही दारोगा के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. इस दारोगा पर लॉकडाउन के दौरान जबरन वसूली का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था. 

शराब के नशे में रंगदारी मांगने का आरोप

कल फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से चलाई थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नौतन थाना के दारोगा वीरेंद्र उपाध्याय  को लोगों ने घेरा हुआ था. चारों तरफ से घिरे बुलेट पर बैठे दारोगा को कई युवक फटकार लगा रहे थे. दारोगा से पूछ रहे थे कि आपको किसने अधिकार दिया है कि बिना किसी आरोप किसी के घर में घुस जाए. किसने आपको अधिकार दिया है कि जबरन लोगों से रंगदारी वसूले. युवकों ने मछली कारोबारी से मछली छिनने का आरोप भी लगाया है.  जिसका वह पैसा नहीं दिए थे. 

पॉकेट में लेकर घूमता था शराब की बोतल

युवकों ने आरोप लगाया है कि दारोगा जबरन लोगों को फंसाने के लिए अपने पॉकेट में शराब की बोतल लेकर चलता है. वह वसूली करने के लिए बुलेट से निकलता है. बताया जा रहा है कि दारोगा वीरेंद्र उपाध्याय नौतन थाने में पदस्थापित है. लेकिन वह ड्यूटी कम अधिक वसूली में ही लगा रहता है. लोगों के साथ रंगदार की तरह पेश आता है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता