ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

सीवान: क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। देर रात उसकी मौत के क्वारेंटाइन सेंटर के लोग दहशत में हैं।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान के एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। देर रात उसकी मौत के क्वारेंटाइन सेंटर के लोग दहशत में हैं। 


बताया जा रहा है कि जिले के भिठौली क्वारंटाइन सेंटर में अचानक देर रात 50 साल के शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद आनन-फानन में उसे शहर के डी-इल्लू होटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। शख्स  की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक का स्वैब जांच के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है। 


सीवान में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को सीवान से चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 हो गई। जिले के 4 नए कोरोना संक्रमितों में से भागवनपुर हाट के 3 और बसंतपुर की एक महिला मरीज शामिल है। हालांकि राहत की बात ये है कि जिले में अबतक मिले 38 मरीजों में से 32 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।


सीवान से जिन चार लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है, उनके सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। सभी को संबंधित क्वारेंटाइन सेंटर में सेल्फ आइसोलेट कर लेने के लिए कहा गया है। अब सभी के सैंपल लिए जाएंगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता