ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar News : घर के बाहर बैठा था युवक… अचानक पहुंची भीड़ और बरसने लगी गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक युवक को घर के बाहर बैठा देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है

Bihar News : घर के बाहर बैठा था युवक… अचानक पहुंची भीड़ और बरसने लगी गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक युवक को घर के बाहर बैठा देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


मृतक की पहचान ठाकुर के रामपुर गांव निवासी नसरुल्लाह अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र बुलेट अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बुलेट अंसारी अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक कई युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और उन्होंने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


गोली लगते ही बुलेट अंसारी मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही बुलेट अंसारी ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं।


हत्या की घटना के विरोध में रविवार सुबह ग्रामीणों ने नौतन-जगदीशपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी लगातार जारी है। फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे ठाकुर के रामपुर गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।