ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार: दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अवैध वसूली के आरोप में SP ने किया सस्पेंड

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां एसी ने एक साथ 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों के पर बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली करने का आरोप है। ल

बिहार: दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अवैध वसूली के आरोप में SP ने किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां एसी ने एक साथ 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों के पर बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली करने का आरोप है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने इसकी जांच का जिम्मा गोपनीय शाखा को सौंपा था। गोपनीय शाखा की रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने दोषी पाए गए 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला सराय ओपी और महादेवा ओपी से जुड़ा है।


अवैध वसूली के आरोप में सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों में सराय ओपी के एसआई छत्रपति सिंह, ड्राइवर अरविंद कुमार, सिपाही जय नाथ यादव, सिपाही हृदया सिंह, सिपाही प्रेम कुमार यादव और सिपाही संजय कुमार शामिल हैं। वहीं महादेवा ओपी के जिन पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है उसमें एसआई योगेंद्र पासवान और तीन अन्य सिपाही के साथ एक गार्ड भी शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दोषि पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

टैग्स