ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने छापेमारी दल की गाड़ी में मारी टक्कर, ASI की मौत; ड्राईवर समेत तीन होमगार्ड जवान जख्मी,

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हादसों की वजहों को लोगों को मौत से सामना नहीं करना पड़ता हो। इस

बिहार :  तेज रफ़्तार ट्रक ने छापेमारी दल की गाड़ी में मारी टक्कर, ASI की मौत; ड्राईवर समेत तीन होमगार्ड जवान जख्मी,
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन हादसों की वजहों को लोगों को मौत से सामना नहीं करना पड़ता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन होम गार्ड जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. 



मिली जानकारी के अनुसार, मैरवा थाना क्षेत्र के सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर तितरा मोड़ के पास  हुसैनगंज थाने की छापेमारी दल की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सह हुसैनगंज थाने में पदस्थापित एएसआई भुवनेश्वर सिंह की मृत्यु हो गई। साथ ही दारौंदा थाना के उस्ती निवासी होमगार्ड जवान ड्राईवर  शंभू दयाल प्रसाद, होमगार्ड जवान महाराजगंज थाना के पोखरा गांव निवासी रामानन्द साह, आंदर थाना के सुल्तानपुर निवासी रामपुकार सिंह, धनौती ओपी थाना के सरसर निवासी सुभाष प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि, एएसआई भुवनेश्वर सिंह शराब से जुड़े एक मामले में दलबल के साथ छापेमारी करने मैरवा जा रहे थे। इसी बीच ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में सुभाष प्रसाद का पैर टूट गया है। जबकि ड्राईवर शंभू दयाल प्रसाद को  पटना रेफर कर दिया गया है।