ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, JDU महासचिव का लगा है बोर्ड

SIWAN: एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. जिस कार से शराब बरामद हुआ है उसपर जेडीयू महासचिव का प्लेट लगा हुआ है. यह कार यूपी से बिहार आ रही थी. इस दौरान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. जिस कार से शराब बरामद हुआ है उसपर जेडीयू महासचिव का प्लेट लगा हुआ है. यह कार यूपी से बिहार आ रही थी. इस दौरान ही पुलिस ने मैरवा में मझौली में पुलिस ने कार्रवाई की है. गाड़ी पर आगे में यूपी का नम्बर प्लेट तो पीछे में बिहार का नम्बर प्लेट लगा है. पुलिस ने एक ही गाड़ी पर दो प्रकार के नम्बर प्लेट देखकर चौंक गई.

पुलिस को देख कार लेकर भागने लगा ड्राइवर

कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि मैरवा के धरनी छापर बार्डर पर यूपी की तरफ से कार आ रही थी. इस दौरान जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो वह कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछाकर कार को घेर लिया और कार के ड्राइवर और लाइनर को गिरफ्तार किया है. भागने के दौरान कार ने एक बाइक में टक्कर भी मार दी. 

पटना का है ड्राइवर

पुलिस ने गिरफ्तार कर जब कार ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पटना जिले के सिपारा गांव के रौशन कुमार है. उसके साथ में जो लाइनर है वह गोपालगंज जिले के रतन चौक का सुग्रीव ठाकुर है. जिस कार को पुलिस ने जब्त किया है उसका एक नंबर यूपी का है और दूसरा नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर के जयनाराण धर दुबे के नाम से रजिस्ट्रेशन हुआ है.  पुलिस गोरखपुर आरटीओ से संपर्क कर असली कार मालिक के बारे में पता लगाने में जुटी है.

टैग्स