ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

सीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंड

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले करीब आधा दर्जन डॉक्टर और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की शिकायत भी की।

बिहार न्यूज
ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गिरी गाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रविवार को सीतामढ़ी सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वही निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले करीब आधा दर्जन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने कई समस्याएं रखीं। लोगों ने शिकायत की कि हड्डी टूटने की स्थिति में सदर अस्पताल में प्लास्टर तक की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा बिजली कटने के दौरान सीटी स्कैन की सुविधा भी प्रभावित हो जाती है। मरीजों ने अस्पताल में बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी अन्य परेशानियों की जानकारी भी मंत्री को दी।


निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर-कर्मी

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए करीब आधा दर्जन डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। उन्हें निलंबित किए जाने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया।


स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीतामढ़ी के सिविल सर्जन भी मौजूद रहे। मंत्री की कार्रवाई के बाद अस्पताल में ड्यूटी और मरीजों की सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता