ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा बाजार में देर रात परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जा रही...

Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा बाजार में रविवार देर रात परचून की दुकान और गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में परचून का सामान जलकर राख हो गया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दमकल की टीम को कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में करीब 60 लाख रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है.


जानकारी के अनुसार अररिया निवासी जितेंद्र साह सोनबरसा बाजार में रामजी पटेल के मकान में किराये पर परचून की दुकान चलाते हैं. दुकान के साथ ही उन्होंने उसी परिसर में सामान रखने के लिए एक गोदाम भी बना रखा था. रविवार देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अचानक गोदाम में आग लग गई.


रात के समय गोदाम से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. गोदाम में बड़ी मात्रा में परचून का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना सोनबरसा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक लगातार प्रयास किया. सोमवार अहले सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.


आग बुझने के बाद भी गोदाम में रखे सामान की स्थिति काफी खराब थी. बड़ी मात्रा में परचून का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. आग की चपेट में दुकान और गोदाम में रखा अन्य सामान भी आने की बात सामने आई है.


60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की इस घटना में करीब 60 लाख रुपये मूल्य के सामान और संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन अभी किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.


फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट समेत आग लगने के अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जानकारी जुटाने के साथ नुकसान का आकलन करने में लगी है.