ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर लौट रहा था घर

Bihar News: भाई के निधन के बाद शोक संदेश का कार्ड बांटकर एक युवक घर लौट रहा था। रास्ता वही था, लोग वही थे, लेकिन शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में गोलियों की आवाज पूरे इलाके को दहला देगी। सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके..

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर लौट रहा था घर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। कन्हौली थाना क्षेत्र के बेताही-कन्हौली मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई की मौत के बाद शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के खुशनगरी निवासी योगेंद्र साहनी के रूप में हुई है। वह धरखन सहनी के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार हाल ही में उनके भाई का निधन हुआ था, जिसके बाद वह रिश्तेदारों और परिचितों के बीच शोक संदेश का कार्ड बांटने निकले थे।


बताया जा रहा है कि योगेंद्र साहनी एफजेड बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्हौली-बेताही पथ के खीर खिया टोला वार्ड संख्या-7 के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने बेहद करीब से युवक पर कई राउंड फायरिंग की। घटना में योगेंद्र साहनी को तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने के बाद कन्हौली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।


पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।