ब्रेकिंग
‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा

Bihar News : आवास योजना की शिकायत करना पड़ा भारी! जांच टीम पहुंची तो शिकायतकर्ता पर हमला, 3 साल के मासूम को जलाने की कोशिश का आरोप

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में PM आवास योजना की शिकायत के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने 3 साल के भतीजे को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। CCTV फुटेज भी सामने आया।

Bihar News : आवास योजना की शिकायत करना पड़ा भारी! जांच टीम पहुंची तो शिकायतकर्ता पर हमला, 3 साल के मासूम को जलाने की कोशिश का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

सीतामढ़ी: सरकारी योजना में गड़बड़ी की शिकायत करना शायद कुछ लोगों को इतना नागवार गुजर गया कि जांच टीम के गांव पहुंचते ही मामला शिकायत से निकलकर मारपीट तक जा पहुंचा। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि शिकायत से नाराज लोगों ने उसके और परिवार के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके तीन वर्षीय मासूम भतीजे को भी पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई।

डीएम से शिकायत, गांव पहुंची जांच टीम

बताया जा रहा है कि अथरी गांव निवासी विकास कुमार झा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गांव पहुंची थी। आरोप है कि जैसे ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की, शिकायत से नाराज पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विकास कुमार झा और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

शिकायत का नतीजा जांच नहीं, मारपीट क्यों?

पीड़ित विकास कुमार झा के मुताबिक, मारपीट की घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया।सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपियों ने विकास कुमार झा और उनके तीन साल के मासूम भतीजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।यानी जिस शिकायत का जवाब सरकारी जांच से मिलना था, उस शिकायत के बाद ही विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। अब सवाल यही है कि आखिर जांच से इतनी नाराजगी क्यों थी?

CCTV फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला?

घटना से जुड़े CCTV फुटेज सामने आने की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में लगे कैमरे में विवाद और कथित मारपीट की घटना रिकॉर्ड हुई है। यदि फुटेज की जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो पुलिस के लिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ना आसान हो सकता है।CCTV फुटेज में क्या-क्या रिकॉर्ड हुआ है और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने रुन्नीसैदपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस अब पीड़ित के बयान, घटनास्थल, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच करेगी।वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी मूल शिकायत में भी जांच की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह साफ हो सकता है कि योजना में वास्तव में कोई अनियमितता हुई थी या नहीं और मारपीट के पीछे विवाद की असली वजह क्या थी।