ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

सीतामढ़ी में शर्मनाक वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मेला रोड पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोग कड़ी कार्रवाई...

सीतामढ़ी में शर्मनाक वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड इलाके में आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया, आगजनी की और कई घंटों तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मासूम बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने झांसे में लिया। इसके बाद वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। घटना की खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


घटना से नाराज लोग बड़ी संख्या में मेला रोड पर जमा हो गए और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और एक ठेले में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा इलाका प्रदर्शन और हंगामे का केंद्र बन गया। लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कई महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि अब बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं और लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने समाज को शर्मसार कर दिया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नगर थाना पुलिस के अलावा आसपास के थानों से भी जवान बुलाए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग किसी छोटे अधिकारी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मौके पर एसपी या डीएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दें।


काफी देर तक चले हंगामे और विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती रही।


इधर, पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्ची के परिवार को सुरक्षा और उचित सहायता दी जाए।