ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

आपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दामाद को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की असली वजह और घटना में किसी..

आपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा
ससुर की चाकू से गोदकर हत्या
© google
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रतनपुर वार्ड संख्या-15 निवासी हबीब अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने उनके दामाद मोहम्मद दानिश को हिरासत में लिया है.


जानकारी के अनुसार, हबीब अंसारी का अपने दामाद बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी मोहम्मद दानिश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दानिश ने हबीब अंसारी पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल हबीब अंसारी की मौत हो गई.


घटना की जानकारी मिलते ही मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मोहम्मद दानिश को हिरासत में ले लिया. इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया.


घटना के बाद रतनपुर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. हत्या की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं.


कुछ स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वारदात में दानिश के साथ गांव का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.


मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मृतक के स्वजन की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस विवाद की वजह का पता लगाने के साथ ही घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.