ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: बहन की शादी से पहले पेड़ गिरने से भाई की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

सीतामढ़ी में बहन की शादी की तैयारियों के बीच 23 वर्षीय युवक की तेज आंधी में पेड़ गिरने से मौत हो गई। जिस घर में डोली उठनी थी, वहां अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक हृदयविदारक हादसे ने खुशियों से भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे युवक की तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 


घटना सीतामढ़ी जिले के बगाही स्थित हनुमान नगर वार्ड-7 की है। जहां गुरुवार को दिल को दहला देने वाली घटना ने खुशियों से भरे घर को पल भर में मातम में बदल दिया। 23 वर्षीय राहुल कुमार की मौत अचानक आई तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी बहन की शादी के लिए घर की तैयारियों में जुटे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार शादी के लिए आवश्यक सामान लेने दुर्गा स्टील के समीप दही खरीदने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी चली और एक पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शादी की रस्में पूरी होनी थीं और बहन की विदाई होनी थी, वहां अचानक मातम पसर गया।


इस दर्दनाक घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस दिन बहन की डोली उठनी थी, उसी दिन भाई की अर्थी उठ गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे इस तरह की घटना हुई। प्रशासन से लोगों ने ऐसे मौसम में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता