ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

8 अगस्त को पुनौराधाम के काष्ठ मंडपम में विराजेंगे श्रीराम-जानकी, सम्राट चौधरी करेंगे प्रतिमा स्थापित

सीतामढ़ी के पुनौराधाम में 8 अगस्त को भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्रतिमाओं को अस्थायी रूप से नव-निर्मित काष्ठ मंडपम में विराजमान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रतिमा स्थापना करेंगे और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बिहार न्यूज
बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सीतामढ़ी: माता जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम 8 अगस्त को एक ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनेगी। निर्माणाधीन भव्य सीता मंदिर के कारण पुराने मंदिर को हटाए जाने के बाद भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्रतिमाओं को अस्थायी रूप से नव-निर्मित काष्ठ मंडपम में विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रतिमा स्थापना करेंगे।


कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार सुबह जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने निर्माणाधीन सीता मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


पुनौराधाम में करीब 882 करोड़ रुपये की लागत से 67 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय सीता मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


प्रशासन के अनुसार, 8 अगस्त के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रतिमा स्थापना समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

टैग्स