ब्रेकिंग
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

पुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठा

Punauradham: पुनौराधाम में माता सीता और प्रभु श्रीराम की प्रतिमाओं को नव निर्मित ‘सीताराम मंडपम’ में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजमान कराया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर प्रतिमाओं की स्थापना की।

Punauradham
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Punauradham: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने के बाद माता सीता और प्रभु श्रीराम की प्रतिमाओं को नव निर्मित काष्ठ मंडपम, जिसे ‘सीताराम मंडपम’ नाम दिया गया है, में विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान विद्वान पंडितों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर माता सीता और प्रभु श्रीराम की प्रतिमाओं को सीताराम मंडपम में स्थापित किया गया। 



बताया जा रहा है कि पुनौराधाम में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के पुराने ढांचे को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है। इसी वजह से माता सीता और प्रभु श्रीराम की प्रतिमाओं को फिलहाल अस्थायी रूप से सीताराम मंडपम में विराजमान कराया गया है। मंदिर निर्माण पूरा होने तक माता सीता और प्रभु श्रीराम इसी सीताराम मंडपम में विराजमान रहेंगे। 



इस दौरान श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों प्रतिमाओं की स्थापना के दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता