ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

नेपाल की फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू, सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने दिखाई तत्परता

Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने सुरक्षित भारत पहुंचाया। अभियान की MEA और MHA ने भी सराहना की।

Nepal Flash Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव अभियान चलाया। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध और बिहार सरकार के निर्देश पर 28 अगस्त को जिला प्रशासन ने नेपाल सीमा से सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित सीतामढ़ी पहुंचाया।



जिला प्रशासन की टीम ने तीर्थयात्रियों को एस्कॉर्ट करते हुए सुरक्षित लाया। इस दौरान उनके लिए भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सकुशल महाराष्ट्र के लिए रवाना किया जा रहा है।



सुरक्षित वापसी पर तीर्थयात्रियों ने सीतामढ़ी जिला प्रशासन और बिहार सरकार की तत्परता, संवेदनशीलता एवं राहत-बचाव प्रयासों के प्रति आभार जताया।



इस अभियान में बिहार सरकार और सीतामढ़ी प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित अंतर-राज्यीय समन्वय और मानवीय पहल की विदेश मंत्रालय (MEA) एवं गृह मंत्रालय (MHA) ने भी सराहना की। यह अभियान संकट की घड़ी में त्वरित निर्णय और प्रभावी प्रशासनिक समन्वय का उल्लेखनीय उदाहरण बनकर सामने आया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता