ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

मां जानकी की जन्मस्थली जाएंगे CM, सीतामढ़ी जिले के स्थापना दिवस पर योजना का करेंगे शुभारंभ

SITAMARHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को प माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ शिवहर जिलान्तर्गत देवकुल

मां जानकी की जन्मस्थली जाएंगे CM, सीतामढ़ी जिले के स्थापना दिवस पर योजना का करेंगे शुभारंभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMARHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को प माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ शिवहर जिलान्तर्गत देवकुली धाम में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही साथ  नगर विकास एवं आवास विभाग की शिवहर बस पड़ाव एवं स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग द्वारा जिला अतिथि गृह शिवहर के अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा स्व० रघुनाथ झा, भूतपूर्व मंत्री, बिहार सरकार की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम को लेकर बिहार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर कहा कि हमें सात्विक आनंद की अनुभूति हो रही है कि माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की बिहार सरकार की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बुधवार यानि 13 दिसंबर 2023 को होगा।


उन्होंने आगे कहा कि योजना के तहत #पुनौराधाम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैश किया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर का सुंदर वास्तुशिल्प से सौंदर्यीकरण, परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र, मंडप, पार्किंग क्षेत्र, आंतरिक सड़क आदि का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सितंबर 2023 में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली थी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिले के सभी निवासियों को जिला स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ जानकी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।