ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

कोरोना से लड़ाई की है पूरी तैयारी, DM अभिलाषा शर्मा ने आइसोलेशन वार्ड का लिया जायजा

SITAMARHI : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने अपने वरीय पदधिकारियो के साथ सदर अस्पताल सीतामढ़ी पहुंचकर कोरोना वायरस को लेकर बनाये गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने अपने वरीय पदधिकारियो के साथ सदर अस्पताल सीतामढ़ी पहुंचकर कोरोना वायरस को लेकर बनाये गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक तैयारियों का लिया जायजा। डीएम ने वार्ड के अंदर शौचालय,वाश रूम आदि का भी जायजा लिया।


मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने बताया कि पीवी किट,पर्याप्त मात्रा में मास्क, सभी आवश्यक दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपलब्ध है। वार्ड में 6 बेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सभी बेड की एक दूसरे से दूरी निर्धारित की गई है। 


डीएम अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित डॉक्टरों और अस्पतालकर्मियों का हौसला  बढ़ाते हुए पूरी तत्परता और सजगता से कार्य करने की बात कही। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वार्ड के साथ-साथ पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे। गौरतलब हो कि कल ही डीएम ने कोरोना वायरस को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता