ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

बिहार : 48 इंसानी हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल में करता था सप्लाई

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एसएसबी जवानों ने 48 इंसानी हड्डी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जवानों ने बताया कि पकड़ा गया शख्स हड्डी की सप्लाई नेपाल में करता था.&nbs

बिहार  : 48 इंसानी हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल में करता था सप्लाई
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एसएसबी जवानों ने 48 इंसानी हड्डी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया  है. जवानों ने बताया कि पकड़ा गया शख्स हड्डी की सप्लाई नेपाल में करता था. 

एसएसबी जवानों ने बताया कि पकड़े गए शख्स के पास से 48 हड्डियां बरामद की गई है.  हड्डियों के साथ पकड़ा गया तस्कर नेपाल का रहने वाला है और उसकी पहचान  राम स्वार्थ महतो के रुप में की गई है. 

गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह पटना गांधी सेतू नदी के पास से हड्डियों को जमा कर नेपाल के काठमांडू में एक व्यक्ति को बेचता था. एसएसबी के कैम्प इंचार्ज श्री राम ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के स्थित कैंप के पास एसएसबी गस्ती कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल सीमा की ओर बढ़ते देखा. जिसके बाद एसएसबी ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. प्रथम दृष्टया यह मानव हड्डी लग रही है. हड्डी को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता