ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की मौत

SITAMARHI: जमीनी विवाद को लेकर पोसुआ पटनिया गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के तकरीबन 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना में सूप्पी थाना क्षेत्र के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: जमीनी विवाद को लेकर पोसुआ पटनिया गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के तकरीबन 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना में सूप्पी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह 65 वर्ष की गोली लगने से घटनास्थल पर मौत हो गई.

मृतक नंदकिशोर सिंह पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार कई वर्षों से जमीन को लेकर पटनिया गोट गांव के गणेश कुमार सिंह और संजय के बीच विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह संजय अपने जमीन पर रोपनी करने पहुंचा था. तभी गांव के ही पुत्र अजीत कुमार भोला कुमार और रमन कुमार समेत अन्य पहुंचकर लाठी-डंडे से संजय को मारपीट करने लगे. घटना में संजय के अलावा उनके कई सहयोगी भी बुरी तरह जख्मी हो गए.

 मारपीट के दौरान अचानक से गोली चली जिसमें गणेश कुमार सिंह के रिश्तेदार नंद किशोर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदकिशोर सिंह पर उसके अपने भांजा ने ही गोली चलाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की एवं दूसरे पक्ष के संजय को गिरफ्तार कर लिया एवं पुलिस हिरासत में ही उसकी इलाज चल रही है. थानेदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोली चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की… | FirstBihar