ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

ऑफिस में घुसकर BDO साहेब की धुनाई, दबंग प्रखंड प्रमुख ने मोबाइल छीनकर पीटा

SITAMARHI : मामूली से विवाद को लेकर एक बीडीओ साहेब की पिटाई का मामला सामने आया है. सीतामढ़ी की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऑफिस में घुसकर दबंग प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : मामूली से विवाद को लेकर एक बीडीओ साहेब की पिटाई का मामला सामने आया है. सीतामढ़ी की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऑफिस में घुसकर दबंग प्रखंड प्रमुख ने पहले तो मारपीट की फिर बीडीओ का मोबाइल भी छीन लिया. सरकारी योजनाओं को लेकर विवाद हुआ था. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड की है. जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. दबंग प्रखंड प्रमुख ब्रजेश पासवान के ऊपर मारपीट करने का यह आरोप लगाया गया है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हाथापाई हुई है. लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि बीडीओ के ऑफिस में ये वाकया हुआ है. पहले तो प्रखंड प्रमुख ने मारपीट की फिर साहेब का मोबाइल भी छीन लिया. 


बीडीओ और प्रखंड प्रमुख के बीच हुए इस झगड़े के कारण ऑफिस का माहौल ख़राब हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मोबाइल से पहले हॉट-टॉक हुई, इसके बाद ये वाकया सामने आया. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ कुमार गौरव और सदर एसडीपीओ कुमार वीर धीरेंद्र आनन-फानन में प्रखंड कार्यालय पहुंचे. 


बीडीओ और प्रमुख में अर्से से टसल चला आ रहा है. यही कारण है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रमुख ने झंडोत्तोलन भी नहीं किया, जिससे उनके बदले उप प्रमुख को झंडोत्तोलन के लिए आगे आना पड़ा था. लोगों का कहना है कि दोनों में पहले तू-तू, मैं-मैं हुई फिर भिड़ंत हो गई. प्रमुख ने बीडीओ का मोबाइल छीन लिया ताकि, पुलिस को न बुला पाएं. सोनबरसा प्रभारी थानाध्यक्ष इकरामुल खां ने बताया कि दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें