ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने 119 हेड मास्टरों को किया पटना तलब, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Education News: सीतामढ़ी में सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में गिरावट के चलते 119 प्रधानाध्यापकों को पटना तलब किया गया। शिक्षा विभाग ने 16 जनवरी को बैठक कर रणनीति बनाने का निर्देश दिया है।

Bihar Education News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सरकारी विद्यालयों में छात्रों के नामांकन में लगातार हो रही गिरावट को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की तुलना में 2025-26 में सौ से अधिक छात्रों का नामांकन कम पाए जाने पर जिले के 119 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पटना तलब किया गया है। इस गंभीर स्थिति पर भारत सरकार ने भी चिंता जताई है।


यू-डायस 2025-26 के अंतिमीकरण के दौरान किए गए विश्लेषण में यह सामने आया है कि कई विद्यालयों में नामांकन में असामान्य गिरावट दर्ज की गई है, जिसे शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 16 जनवरी को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।


प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियदर्शी सौरभ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन विद्यालयों में पिछले सत्र की तुलना में सौ से अधिक छात्रों का नामांकन घटा है, वहां की स्थिति बेहद गंभीर है। सभी चिन्हित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे विगत दो वर्षों के नामांकन पंजी और छात्र उपस्थिति रजिस्टर के साथ निर्धारित तिथि पर पटना पहुंचें।


जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 119 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इनमें बैरगनिया से 6, बथनाहा से 6, बाजपट्टी से 8, बेलसंड से 4, बोखड़ा से 7, चोरौत से 2, डुमरा से 9, मेजरगंज से 7, नानपुर से 6, परिहार से 10, परसौनी से 3, पुपरी से 6, रीगा से 12, सैदपुर से 11, सोनबरसा से 11, सुप्पी से 4 और सुरसंड से 5 विद्यालय शामिल हैं।


इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद नामांकन बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता