ब्रेकिंग
होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी

सीतामढ़ी में घर में सोए युवक की गला रेतकर हत्या, पांच दिन पहले मिली थी धमकी

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद अपराध नियंत्रण से बाहर है। यहां बीए पार्ट-1 के छात्र की हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने के लि

सीतामढ़ी में घर में सोए युवक की गला रेतकर हत्या, पांच दिन पहले मिली थी धमकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMARHI  : बिहार के सीतामढ़ी जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद अपराध नियंत्रण से बाहर है। यहां  बीए पार्ट-1 के छात्र की हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने के लिए 5 लोग घर में घुसे थे। उसी दौरान  छात्र अपने कमरे में सोया हुआ था। ऐसे में सोए अवस्था में ही अपराधियों ने उसका गला रेत दिया। घटना सीतामढ़ी जिले के महिंद्रावारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है। जब तक घर वाले आते तब तक अपराधी भाग चुके थे। 


वहीं, इस घटना में  मृतक की पहचान महिंद्रावारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी भोला सहनी के बेटे संजीव कुमार (22) के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने कहा कि मैंने बदमाशों को भागते हुए देखा है। जानकारी के अनुसार बलुआ गांव में घर में सोए छात्र का धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। 


युवक की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


उधर, मृतक के पिता भोला सहनी ने बताया कि वह बाहर रहकर पढ़ाई करता था। इधर, घर के कुछ काम के कारण घर आया था। पांच दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हुआ था। उस समय आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो रहे थे। तभी आरोपी ने पांच-छह अन्य लोगों के साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। आवाज सुनने पर नींद खुली तो हम लोगों ने सभी आरोपियों को भागते हुए देखा।