ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा पूरा वेतन, बिहार सरकार ने लगायी मुहर

PATNA : बिहार सरकार ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवाकालीन सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति दे दी है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय सेवा बोर्ड के पैनल से नियुक्त शिक्षकों के मामले में ये आ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवाकालीन सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति दे दी है। शिक्षा विभाग ने  विद्यालय सेवा बोर्ड के पैनल से नियुक्त शिक्षकों के मामले में ये आदेश जारी किया है।


बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली -2013 और 2017 के तहत जीव विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के पद पर विद्यालय सेवा बोर्ड के तहत बहाल शिक्षकों के संबंध में ये निर्देश जारी किया है।


दरअसल इसमें बहाल ज्यादातर शिक्षक अप्रशिक्षित थे जिन्हें अप्रशिक्षित वेतनमान पर नियुक्त किया गया था। इस मामले में राकेश प्रसाद और अन्य के द्वारा पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उक्त शिक्षकों  को सेवाकालीन प्रशिक्षण के संदर्भ में अंतिम निर्णय लेने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देशित किया था।


विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्रावधानों के मुताबिक विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली -2013 और 2017 में सवैतनिक प्रशिक्षण का प्रवाधान नहीं है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में दिशा-निर्देश की मांग की जिसके बाद उक्त कोटि के शिक्षकों को  सेवा कालीन शिक्षक प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।  


टैग्स