ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

शून्यकाल की सूचना मोबाइल देखकर पढ़ने लगे विधायक जी, स्पीकर ने दे डाली चेतावनी

PATNA : विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता सदन में मोबाइल निकाल कर उसपर शून्यकाल की सूचना पढ़ते नजर आए. आलोक मेहता ने सद

शून्यकाल की सूचना मोबाइल देखकर पढ़ने लगे विधायक जी, स्पीकर ने दे डाली चेतावनी
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता सदन में मोबाइल निकाल कर उसपर शून्यकाल की सूचना पढ़ते नजर आए. आलोक मेहता ने सदन में शून्यकाल की अपनी पूरी सूचना मोबाइल में देखकर पढ़ डाली, तब मंत्री श्रवण कुमार ने इस तरफ स्पीकर विजय सिन्हा का ध्यान दिलाया.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सदन में शून्यकाल की सूचना मोबाइल पर देख कर पढ़ने की परंपरा रही है क्या? इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी इस मामले पर हरकत में आए. उन्होंने कहा कि सदन में मोबाइल लेकर आने की मनाही है और आगे से किसी सदस्य से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वह मोबाइल लेकर आए और उसके द्वारा सूचना को पढ़ें.

शून्यकाल की सूचना मोबाइल देखकर पढ़ने लगे विधायक जी, स्पीकर ने दे डाली चेतावनी

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्देश के पहले एक और विधायक विधानसभा में मोबाइल फोन पर बात करते दिखाई दिए. जब राजद विधायक सुधाकर सिंह विधानसभा में सवाल पूछ रहे थे इस दौरान उनके पीछे बैठे एक विधायक फोन पर बात करते दिखाई दिए.