ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

नालंदा : श्मशान में दाह संस्कार करने से मना किया तो दरवाजे पर ही जला दिया शव

NALANDA : नालंदा में दाह संस्कार को लेकर भारी बवाल हो गया है. श्मशान घाट पर शव को दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे लोगो ने हंगामा कर दिया है. श्मशान घाट के जमीन पर बनाए मकान के

नालंदा : श्मशान में दाह संस्कार करने से मना किया तो दरवाजे पर ही जला दिया शव
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में दाह संस्कार को लेकर भारी बवाल हो गया है. श्मशान घाट पर शव को दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे लोगो ने हंगामा कर दिया है. श्मशान घाट के जमीन पर बनाए मकान के लोगों ने शव को जलाने से रोका तो गुस्साए लोगों ने बने मकान के दरवाजे पर ही शव जला दिया.


दाह संस्कार करने आये लोगों का कहना है कि यह श्मशान की जमीन है और लोगों ने यहां अतिक्रमण कर घर बना लिया है. अब जब हम लोग अंतिम संस्कार करने आये हैं तो यही लोग उल्टा शव जलाने से मना कर रहे हैं. इसी लिए हम लोग दरवाजे पर ही शव जला रहे हैं. यह सारी जमीन श्मशान की ही है.


दरअसल, पूरा मामला नालंदा जिले की है. यहां श्मशान घाट की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना लिया है. आज जब यहां अंतिम संस्कार के लिए एक शव को लाया गया तो यहां बने मकान वालों ने शव को जलाने से रोका आक्रोशित लोगों ने मकान के दरवाजे पर ही शव जला दिया. महिलाएं घर के सामने लगे खेत को रौंदने लगी. काफी देर तक हंगामा होता रहा.


जब हंगामा बढ़ गया तो अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया. एक अधिकारी ने बताया कि यह श्मशान की ही जमीन है. यहां कई सालों से दाह संस्कार किया जाता रहा है. कुछ लोगों ने यहां अवैध रूप से घर बनवा लिया है. जल्द ही इन्हें हटाकर जमीन की घेराबंदी की जाएगी.

टैग्स