ब्रेकिंग
‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र स्थित खुरपट्टी गांव के पास बागमती नदी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गेहूं की कटनी करने जा रहे करीब 25 से 30 लोगों से भरी नाव अचानक बीच धार में पलट गई। हादसे के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पानी में डू

BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के शिवहर जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। तरियानी थाना क्षेत्र के खुरपट्टी गांव के पास बागमती नदी में शुक्रवार को एक नाव अचानक पलट गई। इस नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो नदी पार कर गेहूं की कटनी (फसल काटने) के लिए जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार की स्थिति बन गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव जैसे ही नदी के बीच धार में पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक पलट गई। नाव में सवार कई लोग पानी में डूबने लगे। हालांकि, कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई और किनारे तक पहुंच गए। लेकिन कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में एक महिला की मौत की भी खबर सामने आ रही है। 


घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग अपने स्तर से नदी में उतरकर लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन को भी तत्काल सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एनडीआरएफ की टीम पहुँच गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और नदी का बहाव भी तेज था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बागमती नदी में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जिन परिवारों के लोग नाव पर सवार थे, वे नदी किनारे अपनों की तलाश में परेशान नजर आ रहे हैं। महिलाएं और बच्चे रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं।


फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है और लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।