ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है और आज के दिन सदन के अंदर बिहार में जारी जाति आधारित गणना का रिपोर्ट पेश किया जाना है। इसके साथ ही सरकार के सवाल- जवाब भ

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है और आज के दिन सदन के अंदर बिहार में जारी जाति आधारित गणना का रिपोर्ट पेश किया जाना है। इसके साथ ही सरकार के सवाल- जवाब भी किए जाने हैं। लिहाजा सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। लेकिन, सदन की कार्यवाही शुर होने से पहले ही विधानसभा गेट के बाहर अचानक से सैकड़ों की तादाद में आगनबाड़ी सेविका पहुंच गई धरना - प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिन्हें बाद में काफी जोर - जबरदस्ती कर वहां से हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं इनलोगों पर वाटर केनन उपयोग किया जा रहा है।

दरअसल, आंगनबाड़ी सेविका मौजूदा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि - उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनाव के समय बार-बार यह कहते है कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा, लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

आंगनबाड़ी सेविका का कहना है कि- हम अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जहां भी हमारी मांगों को पूरा करने के लिए धरना - प्रदर्शन की जरूरत होगी किया जाएगा। हमलोग अब किसी के झूठे वादे और बहकाबे में नहीं आने वाले हैं, जबतक हमलोग की बात नहीं मानी जाएगी हमलोग इस तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

आपको बताते चलें कि,बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 6 से 10 नवंबर तक चलेगा। सोमवार से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 70 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस बल के 800 जवान प्रतिनियुक्त रहेंगे बगैर प्रवेश पास के विधानमंडल परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही धरना -  प्रदर्शन  पर भी मनाही है

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा पहुंच गई आंगनबाड़ी सेविका, गेट के बाहर किया धरना - प्रदर्शन; पुलिस ने किया वाटर केनन का उपयोग

पटना से इंद्रजीत और शैलेंद्र पांडे  की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें