ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 : 10 मई के बाद BPSC जारी करेगा एग्जाम सिलेबस, इस दिन आएगा फॉर्म

PATNA : बिहार में अब शिक्षकों की बहाली लोक सेवा आयोग द्वारा होगी। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। राज्य में 1.78 लाख शिक्षकों की बहाली की फाइल बीपीएससी को जल्द दे दी जाएगी

शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 : 10 मई के बाद BPSC जारी करेगा एग्जाम सिलेबस, इस दिन आएगा फॉर्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अब शिक्षकों की बहाली लोक सेवा आयोग द्वारा होगी। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। राज्य में 1.78 लाख शिक्षकों की बहाली की फाइल बीपीएससी को जल्द दे दी जाएगी। शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर दी गई है।


दरअसल,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई। शिक्षा विभाग की ओर से मीटिंग में शिक्षक नियोजन नियमावली 2023 को पेश किया गया।इस नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगा दी गई है। इसके साथ राज्य के स्कूलों में 1,78,026 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया। अब बीपीएससी बहाली के तौर तरीके निर्धारित करके वैकेंसी निकालेगा। 


वहीं,सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए शिक्षकों की अलग-अलग कोटि निर्धारित की गई है। वैकेंसी भी  कोटि के अनुसार निकाली जाएगी। इको लेकर कोटिवार पद सृजन किया गया है और शिक्षकों के वेतनमान क्लास के अनुसार तय किए गए हैं। राज्य के अंदर नई बहाली वाली सरकारी शिक्षकों के 4 संवर्ग बनाए गए हैं। 


मालूम हो कि,पहली कोटि में क्लास 1 से क्लास 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक हैं। दूसरी कोटि वर्ग 6 से वर्ग 8 की है। तीसरी कोटि में वर्ग 9 एवं वर्ग 10 के शिक्षक हैं। उच्चतर माध्यमिक वर्ग 11 और 12 कि कोटि अलग है। इनका वेतन सबसे ज्यादा है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद बीपीएससी की ओर से बहाली परीक्षा के प्रारूप और स्वरूप निर्धारित किए जाएंगे। भर्ती की प्रक्रिया तय की जाएगी। माना जा रहा है कि 10 मई के बाद बीपीएससी परीक्षा का सिलेबस जारी कर सकता है।  


आपको बताते चलें कि, बिहार सरकार के तरफ से पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के शिक्षकों को 40,630 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। वर्ग 6 से वर्ग 8 के शिक्षकों को 45,130 प्रतिमाह मिलेंगे। वर्ग 9 और वर्ग 10 के शिक्षकों के लिए 49, 630 प्रतिमाह का वेतन निर्धारित किया गया है। सबसे ऊपर वाली कोटि 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों की है। इन्हें  51, 130 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। कैबिनेट की ओर से इस सैलेरी स्ट्रक्चर को स्वीकृति दे दी गई है।