ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

बिहार शिक्षक नियुक्ति फेज 3: बहाली के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान, BPSC इस दिन लेगी एग्जाम; जानिए.. कब होगी चौथे फेज की परीक्षा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में शिक्षक बहाली के तीसरे चरण को लेकर सामने आ रही है। बीपीएससी ने बिहार मे तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की तारिखों का एलान कर दिया है। बीपीएससी के चेय

बिहार शिक्षक नियुक्ति फेज 3: बहाली के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान, BPSC इस दिन लेगी एग्जाम; जानिए.. कब होगी चौथे फेज की परीक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में शिक्षक बहाली के तीसरे चरण को लेकर सामने आ रही है। बीपीएससी ने बिहार मे तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की तारिखों का एलान कर दिया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शिक्षक बहाली के लिए ली जाने वाले तीसरे चरण की परीक्षा की तिथि का ऐलान किया है हालांकि यह भी कहा है कि इसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं। तीसरे चरण के लिए मार्च में जबकि चौथे चरण के लिए अगस्त में बीपीएससी परीक्षा आयोजित करेगा।


बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बताया है कि बिहार में शिक्षक बहाली फेज 3 के लिए 10 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। बीपीएससी 7 से 17 मार्च तक तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए प्राइमरी से प्लस टू तक के लिए परीक्षा ली जाएगी। शिक्षा विभाग और एससी एसटी वेलफेयर दोनों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


अतुल प्रसाद ने बताया है कि विभागों के बीच में चयन का प्रावधान नहीं होगा। मल्टीपल रिजल्ट देने की आयोग की बाध्यता है। किसी भी वर्ग के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अगस्त में चौथे चरण की शिक्षक बहाली होगी। फेज तीन की बची सीटों को फेज चार में जोड़ा जाएगा। बहाली में डोमिसाइल लागू करने का निर्णय सरकार का होगा। उन्होंने कहा कि फेज तीन में प्रश्न पत्र का लेबल हाई होगा। कटऑफ का निर्धारण आयोग नहीं परीक्षार्थी करते हैं। आयोग निगेटिव मार्किंग करने को तैयार नहीं है।