ब्रेकिंग
बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...

शिवहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

मृतक शिवहर के एक मॉल में काम करता था। काम खत्म करने के बाद वो अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHAR
हादसे का शिकार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी के पास की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भोरहां गांव निवासी ऋषि राज के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह V-mart Mall Sheohar में काम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे और चीख-चीख कर रोने लगे। 


ऋषि राज अपने परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा था, जिसकी असमय मृत्यु से घर के लोग गहरे सदमे में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष कोमल रानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट-समीर झा- शिवहर

टैग्स