ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

धोखाधड़ी के मामले में यूनियन बैंक का मैनेजर गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस का एक्शन

Bihar News: बिहार के शिवहर में धोखाधड़ी मामले में अदालत के आदेश पर यूनियन बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। आरोप है कि प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर में धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. अदालती आदेश पर फतेहपुर थाना पुलिस ने यूनियन बैंक के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. बैंक मैनेजर के गिरफ्तार होते ही बैंकों में सन्नाटा छा गए हैं. 



मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद बैंक का कामकाज ठप है. फतेहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यूनियन बैंक के मैनेजर झारखंड के रांची निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 



उन्होंने बताया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा निवासी विनय साह के पुत्र रोशन कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री ऋण के तहत 8 लाख ऋण पर 35% अनुदान की राशि प्राप्त करने को लेकर 1,90,000 रुपए की डिमांड की थी. डिमांड पूरा नहीं करने पर ऋण किसी अन्य को उपलब्ध करा दी गई थी.



ऋण को लेकर चक्कर काटते-काटते रोशन कुमार परेशान होकर न्यायालय की शरण लिया था. फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता