ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप

शिवहर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पिस्टल-मैगजीन और 7 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शिवहर के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, दो मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले शिवहर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के पंचनौर निवासी आदित्य कुमार, पिता मुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, शिवहर एसपी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।


इसके बाद डीआईयू टीम, तरियानी थाना और तरियानी छपरा थाना की पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आदित्य कुमार को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


मामले में तरियानी छपरा थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सदर एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट